विप‍रीत सेक्‍स के प्रति आकर्षण होना स्‍वभाविक है। लेकिन इन दिनों लड़कियां बुरे लड़के या बैड ब्‍वायज के प्रति ज्‍यादा आकर्षित हो रही हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। शोधकर्ताओं ने लड़कियों के आकर्षण के इस बदलते पैमाने पर गहराई से शोधकर कुछ अहम खुलासे किए हैं।

 

वफादारी इनकी फितरत नहीं

 

लडकियों से रिश्ते बनाना इनकी फितरत होती है, लेकिन लंबे समय तक किसी एक रिश्‍ते में बंधकर रहना नहीं चाहते हैं। ये अच्छे लडकों की तुलना में लड़कियों को जल्‍दी पटा लेते हैं। वहीं ह्यूमन बिहैवियर एंड इवॉल्यूशन सोसाइटी की स्टडी को सही मानें तो ईमानदार, विनम्र, वफादार और सीधे-सादे लडके लडकियों की गुड लिस्ट में कम ही होते हैं। लड़कियां इस तरह के लड़कों से दूरी बना कर रखती हैं।

बुरे लड़कों पर फिदा होने का कारण

 

लडकियां स्‍वभाव से बहुत सरल होती है। उन्‍हें विपरीत स्‍वभाव वाला व्‍यक्ति ज्‍यादा आकर्षित करता है। चूंकि लडकियां अपने आसपास या घर में आदर्श छवि वाले पुरुषों के संपर्क में रहती हैं, ऐसे में कोई बिलकुल भिन्न व्यक्तित्व वाला शख्स सामने आता है तो वे उससे प्रभावित हो जाती हैं।

आक्रामकता से लगाव

 

आक्रामक, क्रोधी और हावी होने वाला पुरुष उन्हें अच्छा लगता है। जोखिम उठाने वाले पुरुष उन्‍हें पसंद होता है। बुरे लडकों को नियमों की परवाह नहीं होती। वे आंतरिक सौंदर्य की कमी को बाहरी व्यक्तित्व से पूरा करना चाहते हैं। वे स्टाइलिश होते हैं। उनके हाव-भाव, बातचीत के अंदाज और रहस्यवादी व्यक्तित्व के आकर्षण में लड़कियां जल्‍दी फंस जाती हैं।

दुखद परिणाम

शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे रिश्‍ते क्षणिक होते हैं। क्‍योंकि कुछ सालों के बाद लड़कों में लड़कियों का आकर्षण कम होने लगता है। वहीं बैड ब्‍वॉयज अपनी फितरत के अनुकूल नए साथी की तलाश में लग जाते हैं।