- पपीता खाने से मिस कैरेज हो सकता है।
- आयुर्वेद इसे सही मानता है लेकिन कई डॉक्टर इसे सही नहीं मानते। जबकि कुछो ने पपीते खाने से मिस कैरेज होने वाली बात को सही कहा। दरअसल, कच्चे पपीता में एक एंजाइम होता है, जो जानवरों में अबॉर्शन के लिए जिम्मेदार होता है लेकिन इंसानों में अभी तक ऐसा कुछ प्रूव नहीं हुआ है।
- मां को डायबीटीज है तो बच्चे को दूध नहीं पिलाना चाहिए।
- बिल्कुल गलत है। मां को बच्चे को अपना दूध जरूर पिलाना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला घर से बाहर न निकले, चाकू आदि को हाथ न लगाए और कुछ न खाए।
- ग्रहण के वक्त पर कुछ किरणें ब्लॉक हो जाती हैं और कुछ अलग तरह की अल्ट्रावॉयलट किरणें निकलती हैं, जिनसे लोग मानते हैं कि बच्चे को नुकसान हो सकता है लेकिन अभी तक साइंटिफिकली ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर कोई बुरा असर साबित नहीं हुआ है।
- बादाम, केसर, संतरा या नारियल खाने और नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा होता है।
- ये तमाम चीजें स्किन के लिए अच्छी हैं, इसलिए इनसे बच्चे की स्किन भी अच्छी होती है, लेकिन गोरा होने का इनसे कोई ताल्लुक नहीं है।
|
0 comments
Post a Comment